UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : 5 साल से था इसी खबर का इंतज़ार !


  • यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 5 साल बाद बढ़ाए 150 पद, अब 1011 पदों पर होगी भर्ती
  • Union Public Service Commission increased 150 posts after 5 years, now 1011 posts will be recruited


संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की मौजूदा 861 वैकेंसी में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप-ए) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। 


इसके चलते अब 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के जरिये 1,011 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन रिक्तियों को पूर्व में घोषित 861 वैकेंसीज के साथ जोड़ने की बात कही जा रही है। 



सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए 2 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में 861 वैकेंसी ही थीं। इन्‍ही में अब IRMS ग्रुप-ए के 150 पदों को जोड़ दिया जाएगा


हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप ए बनाया गया था। अब इसमें भर्तियां सिविल सेवा परीक्षा के जरिए होंगी।


बता दें कि 24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद इन कैडरों के विलय की बात की गई थी। IRMS की 150 वैकेंसी में से 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। 


IRMS की नई वैकेंसी के लिए वही योग्यता है, जो सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए रखी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।


पिछले लगभग पाच साल से यूपीएससी परीक्षा में वैकेंसी का आंकड़ा 1,000 तक भी नहीं पहुंच पा रहा था। इससे देशभर में लाखों की संख्‍या में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा थी।


आखिरी बार साल 2016 में 1079 वैकेंसी आई थी, वहीं साल 2017 में 980 वैकेंसी, साल 2018 में 782, साल 2019 में 896, साल 2020 में 796 वैकेंसी आई थी। 


साल 2021 में यूपीएससी परीक्षा के तहत कुल 712 पदों के लिए वैकेंसी आई थी, जबकि हर साल औसतन  10 लाख परीक्षार्थी यूपीएससी की परीक्षा देते हैं।


UPSC, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन, सिविल सेवा परीक्षा 2022, IAS, IPS, IRMS ग्रुप-ए, UPSC, Union Public Service Commission, Civil Services Exam 2022, IAS, IPS, IRMS Group-A

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ