कार्ड, फूल, चॉकलेट और टेडी बियर वेलेंटाइन वीक में दिए जाने वाले पारंपरिक तोहफे हैं। इनके अलावा भी कई गिफ्ट आइटम हैं, जिन्हें लोग अपने वेलेंटाइन को देना खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको इन्हीं तोहफों के बारे में बताने जा रहे हैं। Top Trending Valentine's Day Gifts
स्मार्ट वॉच या स्मार्ट बैंड
smart watch or smart band
यंग कपल्स आजकल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहने लगे हैं। कोरोना संक्रमण आने के बाद तो सेहत की यह चिंता और भी बढ़ गई है। ऐसे में स्मार्ट वॉच या स्मार्ट बैंड आपके साथी के लिए एक अच्छा तोहफा हो सकता है। यह ट्रेंडी होने के साथ ही फिट रहने में भी उनकी मदद करेगा। कलाई पर बंधकर यह पल-पल उन्हें आपकी याद भी दिलाता रहेगा। बाजार में शाओमी, रियलमी, टी बैंड और सैमसंग गैलेक्सी तक के फिटनेस बैंड मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक, पसंद कर सकते हैं। कम बजट वालों के लिए दो-ढाई हजार रुपये की रेंज में भी कई स्मार्ट बैंड उपलब्ध हैं।
इंस्टा कैमरा
insta camera
पावर बैंक
power bank
स्मार्टफोन पर वीडियो, वेब सीरीज और गेमिंग के चीते उसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ हर वक्त कनेक्टेड रहने के लिए आप उन्हें पावरबैंक का तोहफा दे सकते हैं। आपके पार्टनर को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपका यह तोहफा उनके लिए यकीनन काफी उपयोगी होगा। अच्छे ब्रांडेट पावरबैंड आपको एक-दो हजार रुपये के बजट में बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे।
स्मार्ट स्केल
smart scale
आजकल अपने वजन को लेकर युवाओं में काफी एलर्टनेस देखी जा रही है। ऐसे में अगर आपके साथी को फिटनेस से प्यार है और वह लगातार अपने शरीर के वजन को ट्रैक करते रहते हैं तो उन्हें स्मार्ट स्केल दिया जा सकता है। यह उापयोगी गिफ्ट आइटम आपको 3 हजार रुपये से कम में मिल जाएगा। स्मार्ट स्केल स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद उससे डाटा शेयर करता है।
स्मार्ट स्पीकर
smart speaker
वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट देने के लिए Smart speakers एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। गूगल या एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आने वाले ढेरों स्मार्ट स्पीकर बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने साथी के लिए 5000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
स्मार्ट फोन
smartphone
स्मार्ट फोन हाल के वर्षों में वैलेंटाइन डे का एक पॉपुलर गिफ्ट बन चुका है। अच्छी बात यह है कि नई तकनीक के तेजी से प्रसार के चलते अब कई उपयोगी फीचर्स वाले स्मार्ट फोन कम बजट में भी आने लगे हैं। आजकल तो आप आठ से दस हजार के बजट में मल्टी कैमरा सेटअप वाले स्मार्ट फोन अपने साथी को गिफ्ट कर सकते हैं।
ब्लूटूथ हेडसेट
bluetooth headset
म्यूजिक के बिना आज युवाओं का समय ही नहीं गुज़रता। अगर ऐसा ही हाल आपके साथी का भी है तो ब्लूटूथ हेडसेट उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्टा हो सकता है। इससे वह दूसरों को डिस्टर्ब किए बिना संगीत का आनंद ले सकते हैं। आपकी कॉल अटेंड करने के लिए भी उन्हें मोबाइल को देर तक कानों से सटाए रहने से निजात मिल जाएगी।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.