टेडी बियर का अमेरिका के इस राष्‍ट्रपति से है खास रिश्‍ता : बेहद दिलचस्‍प कहानी कर देगी हैरान !


  • The story of Teddy Bear has a special relationship with US President Theodore Roosevelt

टेडी डे पर अपने अपने 'बाबू' और 'शोना'  को टेडी गिफ्ट करके उनके चेहरे पर मुस्‍कान लाना प्रेमियों को बहुत भाता है, पर  क्‍या आपको मालूम है कि प्रेमियों का यह पसंदीदा टेडी बीयर आया कहां से, कैसे शुरू हुआ अपने प्रियजन को टेडी गिफ्ट करने का सिलसिला? आज हम आपको इसी की दि‍लचस्‍प कहानी बताने जा रहे हैं। 

टेडी के पीछे की कहानी यह है कि अमेरि‍का के 26वें राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्‍ट Theodore Roosevelt मि‍सीसि‍पी और लूसि‍याना के बीच सीमा वि‍वाद (Border dispute between Mississippi and Louisiana) को सुलझाने के लि‍ए मि‍सीसि‍पी गए हुए थे। इस दौरान खाली समय में वह एक दिन भालू के शि‍कार पर नि‍कले। शि‍कार के दौरान उन्‍हें जंगल में बुरी तरह घायल भालू दिखा, जो ठीक से चल नहीं पा रहा था। संभवत: किसी शिकारी ने उसे घायल कर दिया था। 


रूजवेल्‍ट के साथि‍यों ने कहा कि वे इस भालू का शि‍कार कर सकते हैं लेकि‍न रूजवेल्‍ट ने यह कहते हुए मना कर दि‍या कि एक घायल पशु का शि‍कार करना शि‍कार के नि‍यमों के खि‍लाफ है। पर भालू की दयनीय दशा देखते हुए उन्‍होंने उसे मारने का आदेश दि‍या, ताकि उसे उसके दर्द और तड़प से छुटकारा मि‍ल सके। इस घटना की खबर जब अखबारों में छपी, तो इसकी खूब चर्चा हुई।


वॉशिंगटन पोस्‍ट (Washington Post) ने इस घटना पर क्‍लि‍फोर्ड बेरीमेन ( Clifford Berryman) नामक कार्टूनि‍स्‍ट का कार्टून भी छापा, जि‍समें रूजवेल्‍ट को एक भालू के साथ दि‍खाया गया था। क्‍लि‍फोर्ड द्वारा भालू को जो रूप दि‍या गया वो बहुत लोकप्रि‍य हुआ और पसंद कि‍या जाने लगा। खि‍लौनो का स्‍टोर चलाने वाले मॉरि‍स मि‍चटॉम (Maurice Mitchtom) उस भालू से बहुत प्रभावित‍ हुए और उन्‍होंने भालू के आकार का ही एक नया खि‍लौना बनाया।


मॉरि‍स उस खि‍लौने को लेकर रूजवेल्‍ट के पास गए और उनसे खि‍लौने को 'टेडी बीयर' नाम देने की अनुमति मांगी क्‍योंकि 'टेडी' रूजवेल्‍ट का नि‍कनेम था। रूजवेल्‍ट ने 'इजाज़त' दे दी और इस तरह दुनि‍या को मि‍ला प्‍यार-सा, क्‍यूट-सा 'टेडी'। 


बेहद प्‍यारा दि‍खने के कारण टेडी बीयर बच्‍चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद कि‍या जाने लगा। राष्ट्पति रूजवेल्‍ट ने तो अगले राष्ट्पति चुनावों में उसे अपना शुभंकर ही बना लि‍या। अमेरि‍का के बाद कनाडा, ग्रेट ब्रि‍टेन, जापान और जर्मनी में तो टेडी बीयर उत्‍सव (teddy bear festival) खासा लोकप्रि‍य है। वेलेंटाइन वीक का एक खास दिन इसके नाम पर कर दिया गया है, जिसे 'टेडी डे' कहा जाता है और इस दिन लोग प्‍यारा सा टेडी अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट करते हैं।

  • ये भी पढ़ें

रोज नए मर्द के साथ सोती है ये लड़की, 15 मिनट में बदलती है पोजीशन : वजह जानकर होंगे हैरान !






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ