आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
लिस्ट के मुताबिक इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने इस बार नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को टिकट दिया है।
राज्यवार बात करें तो भाजपा की पहली लिस्ट में यह राज्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश से 24, उत्तर प्रदेश से 51, दिल्ली से 5, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखण्ड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, जम्मू कश्मीर से 2, अरुणाचल प्रदेश से 2, गोवा से 1, त्रिपुरा से 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन और दीव से 1 उम्मीदवार घोषित।
बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को टिकट दिया गया है. वहीं 47 युवा उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. बीजेपी ने 27 एससी और 18 एसटी उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश
मुरैना: शिवमंगल तोमर
भिंड: संध्या राय
गुना: ज्योतिरादित्य सिंघिया
सागर: लता वानखेड़े
दमोह: राहुल लोधी
खजुराहो: वीडी शर्मा
सतना: गणेश सिंह बारी
सीधी: राजेश मिश्रा
शहडोल: हिमाद्री सिंह
जबलपुर: आशीष दुबे
मंडला: फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद: दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा: शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: आलोक शर्मा
राजगढ़: होरमल नागर
देवास: भरत सिंह सोलंकी
मंदसौर: सुनील गुप्ता
रतलाम: अनीता नागर सिंह चौहान
खरगोन: गजेन्द्र पटेल
खंडवा: पाटिल
बैतूल: दुर्गादास उईके
राजस्थान
बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल
अलवर - भूपेन्द्र यादव
नागौर - ज्योति मिर्धा
जोधपुर- गजेंद्र शेखावत
उदयपुर- मन्नालाल
बाँसवाड़ा- महेंद्र मालवीय
कोटा - ओम बिरला
झालवाड़- दुष्यंत सिंह
उत्तर प्रदेश
मुज्ज़फ़रनगर - संजीव बाल्यन
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) - महेंद्र शर्मा
माथुर - हेमा मालिनी
आगरा- एसपीएस बघेल
फ़तेहपुर सीकरी - राजकुमार चाहर
खीरी - अजय मिश्रा टेनी
सीतापुर- राजेश वर्मा
हरदोई - जयप्रकाश रावत
उन्नाव - साक्षी महाराज
लखनऊ- राजनाथ सिंह
अमेठी - स्मृति ईरानी
कन्नौज - सुब्रत पाठक
अकबरपुर- देवेंद्र भोले
झाँसी- अनुराग शर्मा
हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बाँदा- आरके पटेल
बाराबंकी- उपेन्द्र रावत
फ़ैज़ाबाद- लल्लू सिंह

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.