पुतिन के इस धमकी भरे बयान के बाद लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, रुका भारतीयों को बचाने का मिशन


यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन अब सारी दुनिया को धमकाने पर उतर आए हैं। 

24 फरवरी की सुबह 5 बजे यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन ने रूस नेशनल टेलिविजन पर धमकाने वाले अंदाज में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। 


पुतिन का इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की तरफ था। पुतिन के इस बयान के बाद अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर महौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।


इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। जिाके बाद राजधानी कीव का एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। 


खबरों के मुताबिक इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एय रइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।


हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूसी विमानों को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए। 


थोड़ी देर बाद यूक्रेन ने एक और बयान जारी किया। यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ