अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दो दर्जन घायल


मध्य प्रदेश सतना जिले से हैरान करने वाली एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक महिला का अंतिम संस्‍कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें दो लोग मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गए।


जिले के अमरपाटन तहसील के लालपुर ग्राम पंचायत निवासी अनुसुइया चौरसिया उम्र 60 वर्ष की बुजुर्ग महिला के लंबी बीमारी के चलते निधन के बाद परिवार व नातेदार महिला के अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लेकर बर्रेह मोड़ के पास अंत्‍येष्टि स्‍थल पर पहुंचे और अपनी निजी भूमि पर महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी,


इस दौरान लोगों की गतिविधियों और धुएं से विचलित होकर पास के वृक्ष में लगे मधुमक्खियों के झुंड ने मृतक महिला के परिजन सहित अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों पर जबर्दस्‍त हमला कर दिया। 


मधुमक्खियों के हमले से करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए किसी तरीके से लोग वहां पर अपनी जान बचाकर भागे सभी घायलों को उपचार के लिए अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां लोगों का उपचार किया जा रहा है। 


घटना में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, वहीं परिजन कुछ घंटों बाद महिला के शव को लेकर उसके अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ