बंगलूरु में नंदी हिल पर घूमने गया एक युवक पहाड़ी से नीचे गिर गया। वह पहाड़ी पर करीब 250 फुट नीचे एक छोटी सी चट्टान पर गिर गया था।
खबर के मुताबिक, 19 साल का एक युवक शाम को नंदी हिल पर ट्रैकिंग करने गया था। वहां पर उसका पैर फिसल गया और वह ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गया।
युवक पत्थरों से टकराते हुए 250 फीट नीचे छोटी सी चट्टान पर जाकर अटक गया। चट्टान के नीचे गहरी खाई थी। इसमें गिरने का मतलब यानी मौत था।
इसके बाद युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को मैसेज कर अपनी लोकेशन शेयर की। तब तुरंत ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ पुलिस की टीम बचाव के लिए गई, लेकिन वे मदद नहीं कर सकी।
युवक चट्टान पर अटका हुआ था, जहां टीम नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद एयर फोर्स को मदद के लिए कॉल किया गया। युवक को बचाने के लिए एयर फोर्स का एक हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा।
एक कमांडो कमर में रस्सी बांधकर हेलीकॉप्टर से नीचे चट्टान पर उतरा और घायल युवक को उठाकर हेलीकॉप्टर से ले आया। युवक की जिंदगी बचाने के लिए परिवार वालों ने पुलिस-प्रशासन के साथ ही एयर फोर्स का भी आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.