बजाज ने बढ़ाए अपनी सबसे पॉपुलर मोटर साइकिल के दाम, जानिए कितनी हुई वृद्धि

 


बजाज ऑटो Bajaj Auto ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक पल्‍सर के हाल ही में लॉन्‍च दो नए मॉडलों Pulsar N 250 और Pulsar F250 के दाम बढ़ा दिए हैं.

कंपनी ने Pulsar N 250 बाइक की कीमत में 660 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है और अब इसकी कीमत 1.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.


नई पल्सर F250 की कीमत में  915 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपये हो गई है. 


बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब बजाज ने अपनी पल्सर रेंज की कीमत में वृद्धि की है. इससे पहले भी साल में कई कार कीमतों में इजाफा किया जा चुका है. पिछले साल बजाज ने पल्सर 250 को 1.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया था. 


बता दें कि  जनवरी 2022 में बजाज ऑटो ने भी बिक्री में गिरावट दर्ज की है. रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ऑटो को अपनी कुल बिक्री पर 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ है. 


जनवरी, 2022 में कंपनी ने कुल 3,63,443 यूनिट्स की बिक्री की. यह एक साल पहले यानी  जनवरी, 2021 में 4,25,199 यूनिट्स थी. 


केवल 2-व्हीलर की बिक्री की बात की जाए, तो कंपनी को पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है. कंपनी ने इस साल 3,23,430 यूनिट्स दोपहिया वाहन बेचे हैं.

  • ये भी पढ़ें

आने वाली है ऐपल की ये शानदार ई-कार, टेस्‍ला को देगी टक्‍कर : जानिए मिलेंगे क्‍या-क्‍या फीचर्स



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ