आने वाली है ऐपल की ये शानदार ई-कार, टेस्‍ला को देगी टक्‍कर : जानिए मिलेंगे क्‍या-क्‍या फीचर्स


आईफोन, आईपैड और मैकबुक जैसे हाईएंड गैजेट्स के लिए मशहूर अमेरिकी कंपनी ऐपल (Apple) जल्‍द ही एक अत्‍याधुनिक इलेक्ट्रिक कार लॉन्‍च करके एलन मस्‍क की टेस्‍ला को तगड़ी टक्‍कर देने वाली है.


ऐपल की पहली इलेक्ट्रिक कार पर काफी तेजी से काम चल रहा है. इसके लिए वह कई तरह की तकनीकों का पेटेंट भी करा चुकी है.


ऐपल की ई-कार को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं. उनसे पता चलता है कि कंपनी के अन्‍य प्रोडक्‍ट्स की तरह उसकी कार भी हाईएंड होगी और इसे प्रीमियम सेग्‍मेंट में लॉन्‍च किया जाएगा. 


ऐपल की इस कार की एक बड़ी खूबी इसकी सनरूप को बताया जा रहा है, जिसे लेकर एप्पल को अमेरिका में पेटेंट और ट्रेडमार्क मिल गया है. 


इस सनरूफ की खासियत के बारे में बारे में बात करें, तो आपको इसमें ऑप्टीकल ग्लास मिलेगा. यानी ड्राइव कर रहा यूजर सनरूफ की ट्रांसपेरेंसी को ऐडजस्ट कर सकता है. 



इसके अलावा सनरूफ को लेकर कई चीज़ें एडजेस्ट की जा सकेंगी. पेटेंट कराई गई तकनीक के जरिये कार की सनरूफ साइड विंडोज के साथ एक सीक्वेंस में खुलेगी.


पेटेंट में शामिल डिटेल के मुताबिक इस नई कार के फीचर्स को Apple CarPlay या फिर Siri के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकेगा सकेंगे. 


जानकारी के मुताबिक ऐपल कई साल से अपने ओपन सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल सिस्टम पर काम कर रही है. इस अत्‍याधुनिक तकनीक का इस्‍तेमाल ही ऐपल की ई कार में किया जाने वाला है. 


हालांकि ऐपल ने फिलहाल इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन जानकारी के मुताबिक ऐपल इस कार पर पर काफी तेजी से काम कर रही है और इस साल इसे लॉन्‍च भी किया जा सकता है.

  • ये भी पढ़ें

लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर करते थे दोस्ती, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ऐंठते थे पैसे





 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ