एक शख्स ने ज्यादा नशा करने के चक्कर में अपने प्राइवेट पार्ट (Private Part) में कोकीन (Cocaine) का इंजेक्शन लगा लिया. इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट और पैर बुरी तरह सूज गया. उसके प्राइवेट पार्ट के ऊतक तेजी से सड़ने लगे. इसके बाद जैसे-तैसे यह शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई गई.
अमेरिकन जर्नल ऑफ केस रिपोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि शख्स के प्राइवेट पार्ट में सूजन थी. पेशाब नली के पास छाले पड़े थे. प्राइवेट पार्ट की मांसपेशिया खत्म हो रही थीं और इसके साथ ही बहुत बदबू आ रही थी.
इलाज के दौरान डॉक्टरों को पहले लगा कि शख्स गैंगरीन से पीड़ित है. लेकिन जांच में वो नहीं मिला. फिर डॉक्टरों को लगा कि शख्स को कोई संक्रमण है लेकिन जांच में वो भी नहीं निकला. इसके बाद डॉक्टरों ने शख्स को बताया कि उसका प्राइवेट पार्ट काटना पड़ेगा. ये सुनकर शख्स हैरान रह गया और उसने प्राइवेट पार्ट काटने से मना करते हुए डॉक्टरों को अपनी हरकत के बारे में बताया.
इसके बाद डॉक्टरों ने दवा के जरिए ही शख्स का इलाज शुरू किया, जिससे संक्रमण रुक गया. इलाज के दौरान मालूम हुआ कि मरीज कई साल से सुई के जरिए नशा कर रहा था. वो शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर सुई लगा चुका था. उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान थे.
ज्यादा नशे का इंजेक्शन हर बार नई जगह लगाना होता है. ऐसे में जब शख्स शरीर में ऐसी कोई जगह नहीं मिली तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर ही कोकीन से भरा इंजेक्शन लगा लिया. इसका खमियाजा उसे अपनी जान खतरे में डालकर उठाना पड़ा.
- ये भी पढ़े
हार्ट अटैक से अभिनेता अमिताभ दयाल का निधन , कल होगा अंतिम संस्कार : फिल्म इंडस्ट्री को लगा झटका
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.