हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को आज एक बड़ा झटका लगा है। दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता अमिताभ के निधन की खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का आज सुबह यानी बुधवार को 4.30 बजे निधन हो गया। वह पिछले 13 दिनों से बीमार चल रहे थे।
51 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। हाल ही में अभिनेता की पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की है।
एक्टर ने साल 2000 में मराठी डायरेक्ट मृणालिन्नी पाटिल से शादी की थी, लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।
अमिताभ दयाल सिनेमा के कई बड़े-बड़े एक्टर के साथ काम कर चुके है, जिनमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त जैसे नाम शामिल हैं। अभिनय पिछले 13 दिनों से बीमार चल रहे थे। इस बारे में एक्टर की पत्नी ने ही बताया है।
17 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृणालिन्नी पाटिल ने बताया कि 'हम उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही करेंगे'। अमिताभ का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ में रहता है।
अमिताभ दयाल ने साल 2012 में फिल्म 'रंगदारी' और साल 2013 में 'धुआं' में काम किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त के साथ भी काम किया था।
उन्होंने विरुद्ध फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और 'कगार: लाइफ ऑन द एज' फिल्म में दिवंगत एक्टर ओम पुरी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था, जिसमें उनके अभिनय को सराहना मिली थी।
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.