बिजली विभाग में नौकरी का शानदार मौका, जेई समेत कई पदों पर भर्ती : जानें आवेदन की अंतिम तिथि



उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका है।

UPRVUNL की ओर से जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इसके अनुसार, राज्य में कुल 134 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी में आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है।

इन पदों पर भर्ती

जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) – 82 पद

असिस्‍टेंट अकाउंटेंट – 21 पद

केमिस्ट ग्रेड II – 14 पद

लैब असिस्‍टेंट – 17 पद

योग्यता और आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है।

असिस्टेंट अकाउंटेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में डिग्री, यानी बीकॉम की डिग्री मांगी गई है।

वहीं, केमिस्ट जीआर II- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री वाले उम्मीदवार करेंगे आवेदन।

लैब असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से रसायन विज्ञान में इंटरमीडिएट / डिग्री होनी चाहिए।


उम्र सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए होगा। सके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ