A person running a brick kiln found a diamond worth one crore in a mine in Panna district
बेश कीमती हीरों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर एक बेशकीमती हीरा उगल कर एक छोटे कारोबारी की किस्मत चमा दी है.
यह दिलचस्प कहानी पन्ना के किशोरगंज मोहल्ला निवासी सुशील शुक्ला की है . उन्हें खान में 26.11 कैरेट का बहुमूल्य रत्न हीरा मिला है.
सुशील करीब 20 वर्ष से हीरे की तलाश कर रहे हैं. वह लगातार निरंतर उथली हीरा खदानों में मेहनत कर रहे थे. आखिरकार 20 सालों बाद किस्मत उनपर मेहरबान हुई और 21 फरवरी को उन्हें यह बहुमूल्य हीरा मिला.
खान में मिले इस कीमती हीरे को उन्होंने नियमों के मुताबिक सरकार के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है. अब इस हीरे को 24 फरवरी को आयोजित हीरा नीलामी रखा जाएगा.
हीरा नीलाम होने के बाद 12 परसेंट रॉयल्टी एवं 1 परसेंट टीडीएस काटकर बाकी रकम हीरा धारक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.
सुशील शुक्ल ने बताया कि वह एक मध्य वर्गीय परिवार से आते हैं और ईंट भट्ठा चला कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. इसे साथ ही वह कई वर्ष से खदान में हीरों की तलाश भी कर रहे थे
उन्हें उम्मीद थी कि शायद कभी उनकी तकदीर भी चमक उठे और आखिरकार पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने उन्हें सोमवार 21 फरवरी को मालामाल कर दिया.
इतने सालों की तलाश के बाद यह बेशकीमती हीरा मिलने पर सुशील की आंखों में आंसू आ गए. उनके परिवार में भी सब लोग बहुत ही खुश हैं.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.