बिहार के बांका में शौच के लिए जंगल गई तीन नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप

सांकेतिक तस्‍वीर

बिहार के बांका जिले से  एक शर्मनाक खबर आयी है। यहां तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला शनिवार को सामने आया है।

घटना चांदन के गौरीपुर इलाके की है। जंगल में शौच के लिए गईं तीन नाबालिग लड़कियों के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया।

तीनों पीड़ित लड़कियों में से एक की मां ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक को ग्रामीणों ने घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है।

सांकेतिक तस्‍वीर


पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

तीनों लड़कियां शौच के लिए गांव से बाहर जंगल के बीच गयी थीं। इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाये नित्यानंद यादव, पारस यादव और संजय तांती ने तीनों नाबालिग लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ