उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने 5:49 बजे कुर्सी विधानसभा में रैली की। यहां किसानों ने रैली से 500 मीटर की दूरी पर मैदान में सैकड़ों गाय, बैल और सांडों को छोड़ दिए।
इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने बांस-बल्ली लगाकर आवारा जानवरों को रैली में आने से रोका। किसानों ने कहा, 'सीएम को भी पता चलना चाहिए गाय-सांड से हमें कितनी समस्या होती है।
बाराबंकी में सीएम की रैली करीब डेढ़ घंटे देरी शुरू हुई। यहां उन्हें 4 बजे पहुंचना था। योगी ने आवारा जानवरों की समस्या का अपने भाषण में भी जिक्र किया। कहा, यूपी में जब भाजपा की सरकार बनी तो पहला फैसला किसानों के लिए तो दूसरा निर्णय बेटियों की सुरक्षा था।
हमने फैसला लिया था कि गोवंश को बूचड़खानों में कटने नहीं देंगे तो किसानों की फसलें भी नष्ट नहीं होने देंगे। इसके लिए जगह-जगह गोशालाएं बनवाईं। आगे और भी बड़े फैसले किसानों के हित में लिए जाएंगे।
कांग्रेस ने सीएम योगी पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर लिखा, 5 सालों में उत्तर प्रदेश में जितने भाजपा के सदस्य नहीं बने होंगे, उससे 5 गुना ज्यादा तो सांड इकट्ठे कर दिए भाजपा की सरकार ने।
चुनाव आते ही अब कह रहे हैं कि “छुट्टा जानवरों” का इंतजाम बांधेंगे। सुनते ही भाजपा के कार्यकर्ता सहमे हुए हैं। भाजपा सरकार और सांड दोनों जाने वाले हैं..
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.