जान हथेली पर रख ये औरत कर रही खिड़की की सफाई : वीडियो देख सब हो रहे हैरान


कुछ लोगों को साफ-सफाई करने का जुनून सिर पर चढ़ा होता है और वह अपनी जान की बाजी लगाकर भी सफाई करने को तैयार रहते हैं। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग कुछ देर तक के लिए सुन्न पड़ जाएगा।

फुटेज में एक महिला दिखाई दे रही है, जिसे साफ-सफाई करने की धुन सवार है। वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल की बालकनी पर मौजूद रेलिंग से लटकती है और कांच की खिड़की को साफ करने लगती है। बताया जा रहा है कि यह मामला गाजियाबाद का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में शूट किया गया था। वीडियो को उसी सोसाइटी के सामने मौजूद ब्लॉक से एक महिला ने कैप्चर किया था। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि खिड़की के बाहर एक महिला किसी चीज को पकड़कर शीशे साफ कर रही है।

महिला को किसी भी तरह का भय नहीं दिखाई दे रहा। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा करने को सोचा। वह खिड़की के बाहर एक छोटी सी सीढी पर खड़ी है। अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ