हग डे : नए स्‍टाइल से गले लगाकर करें अपने वेलेंटाइन को सरप्राइज


'गले से लगते ही जितने गिले थे भूल गए, वर्ना याद थीं हम को शिकायतें क्या-क्या'

अब्दुल रहमान देहलवी का यह शेर रिश्‍तों में गर्माहट लाने में आलिंगन या गले लगने की अहमीयत को बखूबी बयां करता है। प्‍यार में साथी को गले लगाना रिश्‍ते को और मजबूत बनाता है। अपने पार्टनर को हग करने के एहसास से ज्यादा खूबसूरत भला क्या हो सकता है। जिन भावनाओं को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता है, उन्हें प्यार से गले लगाकर कर सकते हैं। कई शिकयतें तो गले लगाने भर ही खत्म हो जाती हैं और यह काम थोड़े वेरिएशन के साथ किया जाए तो मजा और भी बढ़ जाता है।

साइड हग (Side Hug) 

साइड हग एक सांकेतिक तरीका है, जिसे भीड़भाड़ के बीच भी आजमाया जाता है। बहुत रोमांटिक न होकर भी यह सहज और आरामदायक होता है।

बीअर हग (Bear Hug)

जब आप पूरी तरह से अपने पार्टनर की बांहों में होती हैं, तो यह बीअर हग कहा जाएगा। बीअर हग का मतलब है कि आप दोनों का भावनात्‍मक जुड़ाव बहुत ज्‍यादा है। 

स्ट्रेडल हग (Straddle Hug)

एक-दूसरे को गले लगाने के दौरान अपने साथी की गोद में बैठने का यह अर्थ है कि आप दोनों शारीरिक अंतरंगता को अपने रिश्ते का महत्तपूर्ण हिस्सा मानते हैं। 


रेस्टिंग हेड हग (Resting Head Hug)

इसका मतलब है एक-दूसरे से सट कर अपने सिर को आराम देना। इसमें पीठ या कंधा टिकाकर बैठते हैं, जो बताता है कि आप एक-दूसरे से बौद्धिक जुड़ाव रखते हैं। 

रिवर्स हग (Reverse Hug)

पीछे से गले लगने में कंफर्ट और सरप्राइज एलिमेंट का समावेश होता है। यह स्थिति सुरक्षा और विश्वास का एहसास दिलाती है जो आप अपने साथी से आसानी से उम्मीद करते हैं। 

कडल हग (Cuddle Hug)

यह आपके और आपके साथी को करीब लाने के साथ ही दोनों को एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। यह दुनिया की सारी नकारात्मकता और तनाव को छोड़ प्रियजन की बाहों में ले जाता है।

हार्ट टू हार्ट हग (Heart-to-heart Hug)

दिल से दिल तक गले लगाने में, दोनों गले लगाने वाले अपने बाईं ओर गले लगाते हैं, इसलिए उनका दिल पहले छूता है। यह एक खड़े या बैठी स्थिति में किया जा सकता है। यह दर्शाता है कि आप अंतरंगता चाहते हैं।

गले लगाने के फायदे

● गले मिलना सिर्फ प्‍यार जताने का ही तरीका नहीं है, यह आपको थकान और तनाव से भी बाहर लाता है।

● यह सुरक्षा का अहसास देता है, रिश्‍ते में गर्मजोशी लाता है और भरोसे को मजबूत करता है।

● प्रिय व्‍यक्ति के गले लगना तंत्रिका तंत्र व प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्‍यूनिटी) के लिए भी फायदेमंद है।

● गले लगने से स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग को शांति मिलती है।

  • ये भी पढ़ें 

चुन लें अपना तोहफा : इस साल वेलेंटाइन वीक के ये हैं Top Trending Valentine's Day Gifts



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ