LIC का IPO : सस्‍ते में पाने हैं शेयर तो पॉलिसी धारक आज ही पूरा कर लें ये काम, वर्ना पड़ेगा पछताना

  • इंश्‍योरेंस न्‍यूज : जान लीजिए एलआईसी के आईपीओ के आवेदन से जुड़ी खास बातें, जिनके बिना नहीं मिल पाएंगे आपको शेयर
  • Insurance News: Know the important things related to LIC's IPO application, without which you will not be able to get shares


भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) के अगले माह आने वाले आईपीओ (IPO) में कुछ कंपनी के पॉलिसी धारकों को रियायती दामों पर शेयर अलॉट किए जाएंगे.

कम दाम में शेयर हासिल करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा. इसके तहत केवल उन्‍ही पॉलिसी धारकों को डिस्‍काउंट पर शेयर दिए जाएंगे, जिनकी पॉलिसी उनके पैन (PAN) से लिंक होगी.


 बीमा कंपनी ने इसके लिए 28 फरवरी तक पॉलिसी को पैन से लिंक करने को कहा है. बीमा कंपना ने कह है कि जो  पॉलिसीधारक ऐसा नहीं कर पाएंगे, रिजर्व कैटेगरी के लिए उनके आवेदन को खारिज कर दिया जाएगा. 



ऐसे करें PAN को पॉलिसी से लिंक


  • LIC की की वेबसाइट www.licindia.in या https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration पर जाएं.
  • फार्म में पॉलिसी नंबर, पैन, जन्मतिथि और ई-मेल आईडी, पैन की जानकारियां भरें.



ऐसे चेक करें स्टेटस 


  • आपका पैन लिंक हुआ है या नहीं, उसका स्टेटस भी चेक कर लें. इसे आसानी से चेक कर सकते हैं.
  • सबसे पहले https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं.
  • पोर्टल में एक विंडो खुलेगी जिसमें अपना पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन डिटेल भरें.
  • कैप्चा डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्‍टेटस की जानकारी सामने आ जाएगी. 



IPO के ये बातें भी हैं महत्‍वपूर्ण 


1- इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी की 5 फीसदी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. सरकार इसके तहत 31.6 करोड़ शेयरों की पेशकश करेगी.


2- इस सार्वजनिक पेशकश का 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित होगा, 5 फीसदी LIC कर्मचारियों के लिए आरक्षित होगा, जबकि10 फीसदी शेयर पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेंगे. पॉलिसीधारक खुदरा और साथ ही पॉलिसीधारक कैटेगरी दोनों में आवेदन कर सकेंगे.


3- एलआईसी के रिकॉर्ड में जिन लोगों की पॉलिसी दर्ज है, वे आईपीओ ले सकेंगे. ज्वाइंट में पॉलिसी है तो प्राइमरी पॉलिसीहोल्डर को आईपीओ में हिस्सेदारी मिलेगी. जिसके नाम से डीमैट खाता है, वही शेयर खरीद सकेगा. 


4- एलआईसी की ‘एलिजिबल पॉलिसी’ वाले लोग ही आईपीओ में पैसा लगा सकेंगे. इसी तरह, एन्युटी और पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी आईपीओ में हिस्सेदारी नहीं ले सकेंगे. 


5- अगर कोई पॉलिसी आईपीओ ड्राफ्ट के सेबी में जमा होने से पहले ली गई है, लेकिन बॉन्ड बाद में मिला है तो भी आईपीओ ले सकेंगे.


6- एक पॉलिसीधारक एक लॉट में 2 लाख रुपये से अधिक नहीं लगा सकते हैं. प्रति ग्राहक को कितना शेयर मिलेगा, यह शेयर के इश्यू प्राइस पर निर्भर करेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ