इस तरह 60 करोड़ की ड्रग्स छिपाकर लाई शातिर महिला, कस्टम ने ऐसे पकड़ा



मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक महिला के पास से 60 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। महिला जिम्बाब्वे की रहने वाली है, ड्रग्स मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वह जिम्बाब्वे से मुंबई एयरपोर्ट आई थी, जब उसके सामान की तलाशी की गई तो उसमें 7006 ग्राम हेरोइन और 1480 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। 

इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महिला अपनी ट्राली बैग और फाइल फोल्डर में छिपाकर ड्रग्स लाई थी। कस्टम विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

दूसरी ओर नेवी-NCB की संयुक्त कार्रवाई में भी 2000 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई है। ड्रग्स की इस बड़ी खेप में हशीश, हेरोइन और मेथामफोटामाइन शामिल हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक ड्रग्स की यह खेप पाकिस्तान के रास्ते आ रही थी। इस बारे में बात करते हुए NCB के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह पहला ऐसा ऑपरेशन था, जिसमें समुद्र के भीतरी भाग में मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिले थे।

ड्रग्‍स की सूचना मिलने के बाद नौसेना के सहयोग से उप महानिदेशक (डीडीजी) संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एनसीबी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. एजेंसी के पास इस बात की खुफिया जानकारी थी कि भारी मात्रा में ड्रग्स ले जाने वाली 2 बड़ी नावें, जो अरब सागर से गुजरात या मुंबई की ओर आ रही है। 

अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से उस सटीक जगह के बारे में नहीं बताया जहां से एनसीबी और नौसेना के जांबाजों ने ड्रग्स की खेप ले जाने वाले जहाजों को रोका था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ