OLA की छुट्टी करने आ रहा यामाहा ने पेश किया दमदार ई-स्‍कूटर : जानिए खूबियां


ई-व्‍हीकल्‍स की दुनिया भर में बढ़ती मांग के बीच यामाहा ने स्वैपेबल बैटरी के साथ अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. यामाहा ने गोगोरो नाम की कंपनी के साथ मिलकर इसे तैयार किया है.


न्यू यामाहा ईएमएफ कंपनी का सेकेंड इलेक्ट्रिक व्हीकल है,  जिसे ईसी-05 के बाद पेश किया जा रहा है. यामाहा ईसी 05 को ग्लोबली साल 2019 में पेश किया गया था. 


फिलहाल यामाहा ने इस स्कूटर को ताइवान में पेश किया है. इस साल के अंत तक इसे कई अन्‍य एशियाई देशों में भी सड़कों पर उतारा जा सकता है.


यामाहा के इस नए ई-स्कूटर को कंपनी अलग डिजाइन में तैयार किया  है. यह देखने में आक्रामक और और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाला लगता है. 

 

स्टैक्ड डुअल एलईडी हेडलैंप, ट्रेंडी रियर व्यू मिरर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल पीस सीट और आफ्टरबर्नर-स्टाइल डुअल एलईडी टेल लाइट्स जैसी खूबियां इसके लुक को काफी शानदार बनाती हैं. 


कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन डार्क ब्लैक, डार्क ग्रीन और लाइट ब्लू में पेश किया है.


इसमें स्टैक्ड डुअल एलईडी हेडलैंप, ट्रेंडी रियर व्यू मिरर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल पीस सीट और आफ्टरबर्नर-स्टाइल डुअल एलईडी टेल लाइट्स आदि को भी शामिल किया गया है. 

 

स्‍कूटर के फ्लोरबोर्ड के सेंटर में एक छोटा स्टोरेज का स्पेस है, जिसका उपयोग विभिन्न सामान, कप, बोतल आदि रखने के लिए किया जा सकता है. 


बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के जगत में गोगोरो के साथ साझेदारी करने से रेडीमेड बैटरी आर्किटेक्चर और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के विशाल नेटवर्क से यामाहा को स्‍कूटर की बिक्री में काफी मदद मिलेगी. 


यामाहा के अलावा भारत में हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी स्वैपिंग बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए गोगोरो के साथ साझेदारी कर रखी है.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ