अब घर बैठे खुद ही कर सकेंगे कोरोना टेस्‍ट, सरकार ने 'कोविसेल्फ' किट को दी मंजूरी, पर लागू होगी ये शर्त !


कोरोना और कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए घर में खुद ही कोविड टेस्‍ट करने वाली किट कोविसेल्फ को मंजूरी दे दी गई है। 


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने घर पर कोरोना वायरस टेस्टिंग (Covid Test Kit) के लिए कोविसेल्फ (COVISELF) नामक किट को मंजूरी दे दी है.


 इस किट के बाद अब लोग महज 250 रुपये खर्च कर घर पर ही कोविड टेस्ट कर सकते हैं. ICMR ने जांच के लिए भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें फिजूल जांच नहीं करने की सलाह दी गई है.


इसके साथ ही मुंबई में सेल्‍फ टेस्टिंग किट खरीदने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम इस नजरिये से उठाया है कि कोविड केसों का सही आंकड़ा रखा जा सके। 


मुंबई में कोविड जांच किट की बढ़ती मांग को देखते हुए तथा कोविड मामलों का सही आंकड़ा पता लगाने के लिए मुंबई प्रशासन से नया फरमान जारी किया है. 


मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने घोषणा की कि कोविड टेस्ट किटखरीदने वाले लोगों को रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए केमिस्टों को अपना आधार कार्ड देना होगा. 


उन्‍होंने कहा कि घर पर जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी जानी चाहिए और जानकारी को ऑनलाइन भी अपडेट किया जाना चाहिए.


हालांकि सरकार का कहना है कि जब तक कोई गंभीर बीमारी ना हो, कोविड जांच की आवश्यकता नहीं है. देश में कल 16,65,404 कोविड जांच की गईं. देश में अब तक 1. 56 अरब से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है.

  • ये भी पढ़ें

 

ये औरत बच्‍चों को देती थी Adult Party शराब पिला कर होता था ये काम !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ