छोटी बहन ने बड़ी बहन को कर दिया प्रेग्नेंट, हैरतअंगेज़ है सरोगेसी की ये कहानी


प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिये मां बनने की खबर सुना कर आज अपने फैन्‍स को सरप्राइज दिया है, पर हम आपको एक ऐसी खबर सुनाने जा रहे हैं, जिसे जानकार और भी ज्‍यादा आश्‍चर्यचकित रह जाएंगे। 

जी हां, ये खबर सरोगेसी यानी दूसरे की कोख से बच्‍चे के जन्‍म से भी एक कदम आगे बढ़कर है। यह खबर एक बहन अपनी बहन को प्रेग्‍नेंट करने की है। 


आपको शायद इस पर यकीन नहीं आ रहा होगा, पर यह सोलह आने सच्‍ची बात है। दरअसल अमेरिका में 37 साल की लिएने डेविस अपनी छोटी बहन 34 साल की रेचल के अंडों से प्रेग्नेंट हो गई है।


सरोगेसी के इस केस में यही एक बड़ा ट्विस्ट है। यहां एक बहन के एग से दूसरी बहन प्रेग्‍नेंट हुई है। लिएने अभी 29 वीक प्रेग्नेंट है। दोनों काफी संतुष्ट हैं। उन्हें ख़ुशी है कि उनकी वजह से किसी की जिंदगी में बच्चे की किलकारी गूंजती है।


दोनों बहनों ने अभी तक मिलकर दो बच्चे को अपनी गर्भ में पाला है. दोनों ही बच्चे एक गे कपल के हैं, जिसमें से एक 47 साल के टेविस एलन है जबकि दूसरा 31 साल का स्पेंसर है, जोकि लॉयर है. 


इस कपल के स्पर्म को छोटी बहन के एग्स से फ्यूज करवाकर एम्ब्र्यो को बड़ी बहन के गर्भ में डाल दिया गया है. इसके बाद बड़ी बहन बच्चे को जन्म देगी. 

  • ये भी पढ़ें

16 साल की लड़की से पिता और भाई ने 2 साल तक किया रेप, ऐसे हुआ हैवानियत का खुलासा




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ