थूक कांड के बाद सामने आया जावेद हबीब वीडियो दिल से मांगी माफी : देखिए क्‍या कहा !

Javed Habib spitting जावेद हबीब थूक कांड

मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला के बालों में थूक लगाकर काटते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने माफी मांग ली है।

जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं दिल से माफी मांगता हूं। हालांकि, जावेद हबीब ने माफी मांगते वक्त थूक की बात नहीं की और कहा कि उनके 'कुछ शब्दों' से ठेस पहुंची है जिसके लिए वे माफी मांगते हैं।

जावेद हबीब ने कहा, 'मेरे सेमिनार में हुए कुछ वर्ड को लेकर कुछ लोगों को ठेस पहुंची है, एक ही बात बोलना चाहूंगा कि हमारे जो सेमिनार होते हैं वह प्रोफेशनल सेमिनार होते हैं, मतलब जो हमारे प्रोफेशन के अंदर काम करते हैं, और हमारे लंबे शो होते हैं, इसलिए इसे ह्यूमरस बनाना पड़ता है, लेकिन आपको अगर ठेस पहुंचा है तो माफ करो न, सॉरी।'

दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया था कि जावेद हबीब ने थूक लगाकर उनके बाल काटे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था।

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जावेद हबीब एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाते हैं. बाल काटते हुए वह कहते हैं, 'मेरे बाल गंदे हैं, गंदे क्‍यों है क्‍योंकि शैम्‍पू नहीं लगाया है, ध्‍यान से सुनो, और अगर पानी की कमी है न ....  (ये कहते ही महिला के बालों में थूकते हुए दिखते हैं), अबे इस थूक में जान है।' इस वीडियो से जावेद ट्रोल हुए थे।


  • ये भी पढ़ें

जेल के प्रहरियों ने महिला बंदी से किया रेप, अब खुद ही बन गए जेल में कैदी





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ