जेल के प्रहरियों ने महिला बंदी से किया रेप, अब खुद ही बन गए जेल में कैदी


मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जेल में एक आदिवासी महिला बंदी के साथ दो प्रहरियों ने रेप किया। इस मामले में परिवारजनों ने शिकायत की तो दो प्रहरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। 

आरोपी जिन जेलों पर पहरा देते थे, अब वे उन्हीं के अंदर बंदियों की वर्दी में कैद हो चुके हैं। जेल के एडीजी ऑपरेशन गाजीराम मीणा ने इस बारे में कहा कि दोनों आरोपी प्रहरियों अनिल त्रिवेदी और वीरेंद्र यादव को जेल भेज दिया है। 

खबर के मुताबिक, अलीराजपुर जेल की एक महिला बंदी पैरोल पर गई थी तब उसी दौरान अनिल और वीरेंद्र यादव ने उसके साथ रेप किया। महिला बंदी के परिजनों ने इस मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। 

शिकायत के बाद महिला बंदी के महिला थाना प्रभारी, अजाक थाना प्रभारी ने बयान लिए गए और जेल के दोनों प्रहरियों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई। दोनों की गिरफ्तारी कर उन्हें जोबट जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें

अपनी मां के क़ातिल से ही इस संबंध बना बैठी यह लड़की : वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ