मोबाइल पर घर बैठे ऐसे चेक करें वोटर लिस्‍ट में अपना नाम : यहां जानें पूरा प्रोसेस

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद राजनीतिक पार्टियां जहां अपनी जान झोंक रही हैं, वहीं मतदाता भी अपना फैसला देने के लिए तैयार बैठे हैं। 

वोट के जरिये नई सरकार का फैसला करने के लिए राज्‍य की वोटर लिस्‍ट में आपका नाम होना जरूरी है। आज हम आपको घर बैठे अपने मोबाइल के जरिये वोटर लिस्‍ट में अपना नाम देखने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर यानी National Voters Service Portal पर जाकर आप बड़े आराम से अपना नाम अपने एरिया की वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते । 

यह काम दो तरीकों से किया जा सकता है। पहला तरीका Search by Details यानी विवरण द्वारा नाम खोजने का है दूसरा तरीका पहचान पत्र क्रमांक द्वारा यानी Search by EPIC No. उन लोगों के लिए है जिन्‍हें अपना वोटर आईडी नंबर पता है।

Search by Details से ऐसे ढूंढ़ें अपना नाम

  • विवरण द्वारा खोज के लिए आपको अपने निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी होना आवश्यक है।
  • यहां सबसे पहले अपना नाम, अपने पिता या पति का नाम, अपनी उम्र या जन्म तारीख तथा लिंग की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद अपने राज्य, जिला और अवने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को सेलेक्‍ट होगा।
  • सभी डिटेल्स डालने के बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड डालकर  ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आपके सामने सभी डिटेल्स ओपन हो जाएंगी। आप वोटर लिस्ट की सूचना को स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी कर सकते हैं या इस पीडीएफ को सेव भी कर सकते हैं


Search by EPIC No. से तलाशें अपना नाम

  • टैब में अपनी वोटर आईडी कार्ड यानी EPIC Number नंबर को दर्ज करें।
  • इसके बाद ड्रॉपडाउन लिस्‍ट में अपना राज्य सेलेक्‍ट करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपके वोटर कार्ड नंबर से जुड़ी डिटेल्स सामने आ जाएगी। आप सूचना का स्क्रीनशॉट या प्रिंट ले सकते हैं या फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • ये भी पढ़ें

आपका PVC आधार कार्ड भी हो गया है बेकार तो महज़ 50 रुपये में घर बैठे बनवाएं नया कार्ड


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ