आपका PVC आधार कार्ड भी हो गया है बेकार तो महज़ 50 रुपये में घर बैठे बनवाएं नया कार्ड


UIDAI ने दिया झटका

आधार कार्ड नियामक UIDAI ने बाजार से तैयार कराये गये पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) को अमान्‍य घोषित कर दिया है. 

एक ट्वीट के जरिये UIDAI ने यह जानकारी दी, जिसके बाद देश में करोड़ों लोगों के आधार कार्ड एक झटके में अमान्‍य हो गए हैं. 


क्‍या रही वजह

UIDAI ने यह कदम इस लिए उठाया है कि लोगों ने UIDAI से पीवीसी आधार कार्ड मंगाने की बजाय दुकानों से ही अपनी सहूलियत के हिसाब से PVC कार्ड के प्रिंट निकलवा लिए.

बाज़ार से बड़ी संख्‍या में बनवाए गए बिना क्‍यूआर कोड वाले कार्डों के चलते फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ गई थी.

अब केवल UIDAI द्वारा जारी आधार पीवीसी कार्ड ही मान्‍य होंगे, जिन्‍हें कोई भी व्‍यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मंगवा सकता है.

अगर आपने भी बाजार में किसी दुकान या साइबर कैफे से  PVC आधार कार्ड बनवाया है, तो इसे बदल कर आपको अब UIDAI से नया PVC आधार कार्ड बनवाना होगा.


50 रुपये में बनेगा PVC आधार

PVC आधार कार्ड के लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही इसका ऑर्डर देना होगा.

एक आसान प्रक्रिया पूरी करके आपको 50 रुपये शुल्‍क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.


ये है पूरी प्रक्रिया 

  • UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर My Aadhaar सेक्शन में जाकर Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें.
  • अपने आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी या 28 डिजिट का आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) डालें.
  • सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरकर सबमिट करें.
  • सबमिशन के बाद आधार PVC कार्ड का एक प्री-व्यू दिखेगा. सभी विवरणों को अच्‍छी तरह चेक कर लें.
  • नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके 50 रुपये का शुल्‍क अदा करें.
  • प्रोसेस पूरा होने पर पीवीसी आधार कार्ड कुछ ही दिनों में स्पीड पोस्ट से आपके घर पहुंच जाएगा.

  • यह भी पढ़ें 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ