मुंबई की इस मशहूर लाइब्रेरी का संरक्षण व नवीनीकरण करेगा जेएसडब्ल्यू समूह


स्‍टील, पावर से लेकर इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर में सक्रिकय जेएसडब्ल्यू समूह ने मुंबई के काला घोड़ा में स्थित सुप्रसिद्ध डेविड सासून लाइब्रेरी एंड रीडिंग रूम के नवीनीकरण एवं संरक्षण का बीड़ा उठाया है।


यह कार्य  जेएसडब्ल्यू समूह द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक विकास यानी सीएसआर पहल के तहत करने जा रही है. इसे लेकर दोनो पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।


 MoU के अनुसार, इस सुप्रसिद्ध पुस्तकालय के संरक्षण तथा नवीनीकरण के लिए जे.एस.डब्ल्यू. फाउंडेशन द्वारा तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 


साथ ही पुस्तकालय के नवीनीकरण की इस परियोजना हेतु धन जुटाने के लिए हर्मीज़, काला घोड़ा एसोसिएशन, मुंबई में इज़राइल के महावाणिज्य दूतावास तथा अन्य संगठनों के साथ साझेदारी की है। उम्मीद है कि डेविड सासून लाइब्रेरी के नवीनीकरण का काम वर्ष 2023 में पूरा हो जाएगा।


 इस बारे में जे.एस.डब्ल्यू. फाउंडेशन की अध्यक्षा संगीता जिंदल ने कहा कि डेविड सासून लाइब्रेरी के नवीनीकरण के लिए किया गया समझौता ज्ञापन, वास्तव में मुंबई की कला और विरासत परिसर के केंद्र में स्थित इस पुस्तकालय को सीखने के प्राथमिक संस्थान के रूप में उचित सम्मान दिलाने तथा अपनी ओर से योगदान देने का हमारा तरीका है।


बता दें कि  यह पुस्तकालय एलफिंस्टन कॉलेज, CSMVS म्यूजियम तथा विभिन्न कला-दीर्घाओं जैसे अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों के नजदीक स्थित है, और यह अपनी बौद्धिक, शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों के जाना जाता है।

  • ये भी पढ़ें

LIC को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान : वर्षों से इसी खबर का निवेशक कर रहे थे इंतजार



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ