- 31 मार्च तक शेयर बाजार में आ जाएगा LIC का IPO, सरकार ने किया बड़ा खुलासा
उनके इंतजार की घडि़यां जल्द ही खत्म होने वाली हैं.. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 मार्च तक एलआईसी को आईपीओ लाकर शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना है.
एलआईसी के आईपीओ को लेकर ड्राफ्ट पेपर्स अंतिम रूप दिया जा रहा है. जल्दी ही इसे बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी (SEBI) के पास जमा कराया जाएगा.
डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट यानी दीपम (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने आज इस बारे में जानकारी दी है.
सचिव ने कहा, ”एलआईसी की विनिवेश राशि इस साल के बजट में शामिल है क्योंकि हमारा इसे 31 मार्च से पहले लिस्ट कराने का लक्ष्य है.”
बता दें कि सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य हासिल करने को लेकर एलआईसी का आईपीओ काफी महत्वपूर्ण है. वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में विनिवेश लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपये है.
पिछले वित्त वर्ष में विनिवेश से कुल 32,835 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. चालू वित्त वर्ष में अबतक सार्वजनिक उपक्रमों में सरकार की हिस्सेदारी बेचकर 9,330 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं.
- ये भी पढ़ें
अपनी ब्रा के बढ़ते साइज पर श्वेता तिवारी ने कही ये बात : सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.