मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और उनके दोनों बच्चे कोरोना संक्रमित



रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे, सीएम हेमंत सोरेन की साली और एक अंगरक्षक कोरोना पॉजीटिव पाये गये हैं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी होम आइसोलेशन में चले गये हैं। दरअसल सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन में कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये थे। इसके बाद पूरे परिवार ने आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया। उसकी रिपोर्ट आने के बाद सीएम हाउस में हड़कंप मच गया। कल्पना सोरेन के अलावा दोनों बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। 

सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं, लिहाजा उन्हे फिलहाल कोई खतरा नहीं है। लेकिन सीएम के दोनों बच्चों के संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि संक्रमण बेहद शुरुआती और माइल्ड स्तर का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ