गोरखपुर में खेला होबे ! योगी के खिलाफ मैदान में उतरे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद


उत्तर प्रदेश में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्‍प होने जा रहा है, खासकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की गोरखपुर सदर सीट की सियासी लड़ाई अब और भी रोचक होने वाली है.


भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है.


आजाद समाज पार्टी ने गोरखपुर सदर सीट से चंद्रशेखर को अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी के इस फैसले पर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने खुशी जाहिर की है. 


कर दी उंगली !

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘बहुत-बहुत आभार साधुवाद. पिछले 5 साल भी लड़ा हूं और अब भी लड़ूंगा. जय भीम, जय मण्डल. बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय.’


गोरखपुर के चुनावी मैदान में चंद्रशेखर के उतरने से यहां मुकाबला और मुश्किल हो सकता है, क्‍योंकि सीएम योगी को यहां से प्रत्‍याशी बनाए जाने से इस सीट पर कई बार से एमएलए रहे डा. राधामोहन अग्रवाली भी खिन्‍न बताए जा रहे हैं.


हाल ही में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से डा. अग्रवाल को सपा में आने का न्‍योता भी दिया था. ऐसे में चंद्र शेखर के मैदान में उतरने से और मौजूदा विधायक के भाजपा से छिटकने पर, तो योगी के लिए इस सीट पर मुश्किल बढ़ सकती है.


बता दें कि बीते दिनों योगी के अयोध्या और मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच भाजपा ने गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है. 


अब देखने वाली बात होगी कि इस सीट पर कांग्रेस, सपा और बसपा किसे टिकट देती है. सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि सपा यहां के मौजूदा भाजपा विधायक डा. अग्रवाल को मैदान में उतार सकती है.

  • यह भी पढ़ें

एक झटके में बेकार हो गए करोड़ों आधार कार्ड, कहीं आपके पास भी तो ये वाला कार्ड नहीं !




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ