25 साल पहले चोरी गई पिता की प्‍यारी बुलेट को बेटे ने इस तरह ढूंढ़ निकाला : इमोशनल है स्‍टोरी

  • 1971 में खरीदी  मोटरसाइकिल 1996 में हुई थी चोरी, लंबी तहकीक़ात के बाद इस तरह मिली वापस


बंगलूरु में आज से 25 साल पहले रिटायर्ड बैंक अधिकारी एन श्रीनिवासन की बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें अपनी बाइक दोबारा देखने को मिलेगी। श्रीनिवासन को उनकी यह बाइक बहुत प्यारी थी। 

यह बात उनके बेटे को पता थी, इसलिए वह लगातार अपने पिता की बाइक वापस पाने की कोशिश कर रहा था। आखिर 25 साल बाद उसने पिता की मोटरसाइकल खोज निकाली।

श्रीनिवासन ने साल 1971 में रॉयल एनफील्ड बुलेट खरीदी थी। 1996 में यह चोरी हो गई थी। उनके बेटे के पास 1972 में खींची गई बाइक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी।

उनके बेटे ने बाइक को तलाशते हुए कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों के पुराने गैरेज में पूछताछ की। कई आरटीओ में पिता के पुराने दोस्तों और एजेंटों से संपर्क किया, और 2021 तक उनके ये प्रयासों का कोई नतीजा नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया।

लेकिन परिवहन विभाग के पूर्ण डिजिटलीकरण होने से उन्होंने अपने पिता की बाइक को पोर्टल पर सर्च करना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें रॉयल एनफील्ड बुलेट के रजिस्ट्रेशन पर एक बीमा पॉलिसी देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

जिसके बाद उन्होंने मैसूर के टी नरसीपुरा के एक गांव के एक किसान का पता लगाया, जिसके पास ये बाइक थी। किसान ने उन्हें बताया कि साल 2015 में एक स्थानीय ऑटोमोबाइल डीलर से यह बाइक खरीदी थी। ऑटोमोबाइल डीलर ने इसे हसन पुलिस द्वारा की गई नीलामी में खरीदा था।

लेकिन किसान ने उसे बाइक देने से मना कर दिया। हालांकि बीते दिनों अरुण को उस किसान का फोन आया और उसने कहा कि वह बाइक बेचने को तैयार है। जिसके बाद वे बाइक को वापस बंगलूरु ले आए। जब श्रीनिवासन को बाइक सौंपी, तो वह बहुत खुश हो गए।

  • ये भी पढ़ें 

15 साल की लड़की को खरीदकर महीनों तक रेप करता रहा व्‍यापारी, ऐसे पकड़ा गया



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ