उत्तर प्रदेश के डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ते के रूप में आज आएंगे 1000 रुपये राज्य सरकार की ओर से भेजे जाएंगे।
प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 5.90 करोड़ है। इसमें से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 3.81 करोड़ और बीओसी डब्लू बोर्ड के अंतर्गत कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 1.27 करोड़ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के 1.50 करोड़ कामगारों को भरण पोषण भत्ता राशि देने का शुभारम्भ करेंगे। इसमें 500 रुपये प्रति माह के अनुसार दो महीने का एक हजार रुपए भत्ता दिया जायेगा।
इस तरह सरकार सोमवार को कामगारों और निर्माण श्रमिकों को कुल 1,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेगी।
इसमें सड़क के किनारे रेहड़ी,खोमचा लगाने वाले,रिक्शा और ठेला चालक, नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल और सब्जी विक्रेता आदि शामिल हैं। इसके अलावा एक बड़ा वर्ग उन श्रमिकों का है जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं।
बता दें कि इससे पहले साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को देशभर में करीब 12 करोड़ किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 10 किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की रकम केंद्र सरकार की ओर से ट्रांसफर की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.