1 लाख के इस नोट पर गांधी नहीं, छपी थी नेता जी की तस्‍वीर : जानिए कब हुआ था जारी


देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहा है। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। 


लोगों को बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज के बारे में तो पता है, पर यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि इस आजाद हिंद सरकार का अपना बैंक भी था जिसे आजाद हिंद बैंक का नाम दिया गया था। 


आजाद हिंद बैंक की स्थापना साल 1943 में हुई। यह बैंक बैंकिंग से जुड़े कामकाज के साथ ही करेंसी नोट भी जारी करता था। 


इस बैंक ने दस रुपये के सिक्के से लेकर एक लाख रुपये तक का नोट जारी किया था। बताया जाता है कि इसके द्वारा जारी एक लाख रुपये के नोट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी थी।


सुभाष चंद्र बोस ने जापान-जर्मनी की सहायता से आजाद हिंद सरकार के लिए नोट छपवाने का इंतजाम किया था। 1 लाख रुपये के नोट को जारी करने वाले बैंक आजाद हिंद की स्थापना साल 1943 में की गई थी। 


बैंक द्वारा 5000 के नोट की जानकारी सार्वजनिक की गई थी जिसका एक नोट आज भी बीएचयू के भारत कला भवन में सुरक्षित है। 1 लाख का नोट की तस्वीर हाल ही में नेताजी की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने विशाल भारत संस्थान को उपलब्ध कराई थी।


नोटों के अलावा आजाद हिंद सरकार ने कई डाक टिकट जारी किए थे, जिन्हें 'आजाद डाक टिकट' कहा जाता है। नोटों के साथ ही इन्‍हें भी जर्मनी में ही छपवाया गया था। ये टिकट आज भारतीय डाक के स्वतंत्रता संग्राम डाक टिकटों में शामिल हैं।

  • ये भी पढ़ें

आपका PVC आधार कार्ड भी हो गया है बेकार तो महज़ 50 रुपये में घर बैठे बनवाएं नया कार्ड



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ