इस शख्‍स ने एक ही दिन में ठुकवा लिए कोरोना वैक्सीन के दस डोज़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !


न्यूजीलैंड में एक शख्स ने 24 घंटों में अलग-अलग वैक्सीन केंद्रों पर जाकर दस डोज ले लिये। ऐसा करने के पीछे मुख्य कारण यह था कि वहां व्यक्ति को वैक्सीन का डोज लेने पर पैसे मिलते हैं। 

पैसों के लालच के मारे इस शख्‍स ने दस डोज़ ले लिये। ऐसा करने पर भले उनको कुछ पैसे मिले होंगे, लेकिन सच्चाई तो यह है कि उस व्यक्ति के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। 


इसी के चलते मामले की सूचना मिलते ही न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण कार्यक्रम के ग्रुप मैनेजर एस्ट्रिड कोर्निफ ने मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं। 


विभाग ने यह सूचना भी जारी की है कि यदि और किसी व्यक्ति ने भी इस प्रकार निर्धारित मात्रा से अधिक डोज लिये हों तो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जानी चाहिये। 


वैसे विभाग इस बात से अनभिज्ञ है कि यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक डोज़ ले लेता है तो इसका मानव शरीर में क्या प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। 


न्यूजीलैंड जैसे विकसित में इस व्‍यक्ति ने इतने सारे टीके लगा कैसे लिये यह ही अपने आप में प्रशासनिक चूक और आश्चर्य की बात है।


बता दें कि भारत में टीकाकरण कार्यक्रम को आधारकार्ड से जोड़ा गया है और ऑनलाइन पंजीकरण और वैरीफिकेशन के बाद ही किसी व्यक्ति को टीका लगाया जाता है और समग्र डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध है। 

n New Zealand, a person rejected ten doses of corona vaccine in a single day


  • यह भी पढ़ें

सलमान खान को सांप ने काटा : जानिए कैसे हुआ हादसा, कैसी है हालत




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ