27 दिसंबर यानी कल (सोमवार) को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. लेकिन ठीक एक दिन पहले कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उनके फैंस डर गए थे। snake bitten salman khan
.हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे थे, जहां देर रात सलमान को सांप ने कांट लिया। इस खबर के आते ही फैंस को उनकी सेहत की चिंता सताने लगी।
सलमान खान के सांप के काटने के बाद उन्हें तुरंत आनन-फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया।
राहत की बात ये है कि सलमान को जिस सांप ने कांटा था वह बिना जहरवाला सांप था, ऐसे में उनकी सेहत को लेकर कोई खतरा नहीं है।
एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान रातभर अस्पताल में रुके और इलाज के बाद आज सुबह करीब 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। बताया जा रहा है कि वह स्वस्थ हैं और जल्द रीकवर कर रहे हैं।
सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं।
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.