फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और डेटिंग साइटृस ने दूर बैठे लोगों को भी एक-दूसरे से जोड़ दिया है, पर इसमें असावधानी कई बार जान के लिए खतरनाक हो जाती है।
अमेरिका में बीते दिनों हुआ एक ऐसा ही मामला चर्चा में है, जिसमें डेटिंग साइट के जरिये मिलने पहुंचे एक युवक को अनजान शख्स ने बेरहमी से न सिर्फ मार डाला, बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट भी खा गया।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 25 वर्षीय केविन बेकन बीते वर्ष 24 दिसंबर की रात से गायब हो गया था. 25 दिसंबर को उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई गई.
केविन के रूममेट ने पुलिस को बताया कि केविन एक ऑनलाइन ऐप के जरिए अंजान शख्स के मिला था और उसी से मिलने उस दिन गया था.
काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस 50 साल के मार्क लॉटुंसकी (Mark Latunski) के घर मॉरिस में पहुंची जहां उन्हें केविन की लाश मिली.
हैरानी की बात ये थी कि मार्क के घर में केविन की लाश पैर के जरिए उल्टी टंगी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्क ने पहले चाकू से केविन का गला रेत दिया फिर प्राइवेट पार्ट को मकाटा और उसे खा गया.
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.