सोशल मीडिया पर हुई दोस्‍ती, फिर गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो अब कर रहा ब्लैकमेल


दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पर महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने, रुपये छीनने और सोने की चेन छीनने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे काम से मिलने के लिए मित्रोल गांव में बुलाया।

यहां पहुंचने पर वह उसे ओयो होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपी ने कुछ दिन बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे फिर मिलने बुलाया। 

इस दौरान उसने अपने साथी को भी बुला लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस तरह आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करते रहे।

कुछ दिनों में उसने तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ें 

नाराज पत्‍नी को मनाने आया था ससुराल, बीवी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ