उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. एक  नवविवाहिता ने रात में सोते समय अपने पति का गुप्तांग काट दिया. 


आनन-फानन में युवक कोअस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है शख्‍स अपनी नाराज पत्नी को मनाने ससुराल आया था.


जानकारी के मुताबिक गोविंद की पत्‍नी शादी के बाद भी अकसर चोरी-छिपे किसी अन्य युवक से फोन पर बात किया करती थी. 


इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया. जिसके बाद पति से झगड़ा करके पत्नी अपने मायके चली आई.


कुछ दिन की अनबन के बाद पति अपनी पत्नी को मनाने के नीयत से ससुराल पहुंचा, जहां रात में दोनों के बीच फिर से तकरार शुरू हो गई. 


बात को बढ़ता देख परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया. पति पत्नी अलग-अलग कमरे में सोने के लिए चले गए, पर पति को सोता देख आधी रात  पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया. 


पीड़ित को चीखता-चिल्लाता सुन ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देख दंग रह गए. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है.