प्राइवेट पार्ट के साइज को लेकर दुनिया भर में पुरुष काफी ऑब्सेस्ड रहते हैं। आकार छोटा होने पर कई लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. इसके विपरीत अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक शख्स के प्राइवेट पार्ट के साइज उसके लिए मुसीबत बन गया है.
खबरों के मुताबिक एक महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. महिला ने कोर्ट को इसकी जह पति के प्राइवेट पार्ट की लंबाई बहुत ज्यादा होना बताया है.
इससे होने वाली परेशानी के चलते ही आखिरकार तीन बच्चों की मां आएशा दन्नुपावा ने अपने पति अली मैजिनरी के साथ शादी के रिश्ते को खत्म कर लिया.
नाइजीरिया के जम्फारा राज्य में इस्लामिक शरिया कोर्ट ने शादी के एक हफ्ते बाद ही आएशा को तलाक की इजाजत दे दी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने मैजिनरी से दूसरी शादी की थी.
स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पति के घर जाने से पहले दूल्हे को दुल्हन के माता माता-पिता के घर बुलाया जाता है. यही वो मौका था जब दोनों पहली बार हम बिस्तर हुए.
पहले अनुभव के साथ ही आएशा का ट्रॉमा शुरू हो गया. उन्होंने बताया कि सेक्स को इंजॉय करने की बजाय इसका अनुभव कुछ अलग ही था, क्योंकि उनका गुप्तांग कुछ ज्यादा ही बड़ा था.
पहले कड़वे अनुभव के बाद आएशा ने दवा ली. उन्होंने अपनी मां को अपने इस अनुभव के बारे में बताया, तो उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे आपको अच्छा लगने लगेगा.
आएशा के अनुसार उन्होंने फिर अंतरंग संबंधों का लुत्फ लेने की कोशिश की, लेकिन दर्द असहनीय था. इसके बाद दोनों ने निर्णय लिया कि कोई भी दवा उनकी सेक्स लाइफ और शादी को बचा नहीं सकती.
आएशा के पति ने भी अपनी पत्नी की हां में हां मिलाई और कहा कि वो शादी को और ज्यादा बनाए नहीं रखना चाहते.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.