ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर (OCD), आसान भाषा में जानें तो एक तरह की दिमागी बीमारी, जिससे जूझ रहा व्यक्ति किसी काम को डर या सनक के चलते बार-बार दोहराता है।
कहा जा रहा है कि बेंगलुरु से सामने आया मामला भी ओसीडी से ही जुड़ा है, जहां एक पति ने पत्नी की सफाई की आदत से परेशान होकर तलाक की मांग की है।
वहीं, पत्नी भी पति के खिलाफ उसके व्यवहार को ‘असामान्य’ बताने पर शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, संध्या और गिरीश (परिवर्तित नाम) की शादी साल 2009 में हुई थी।
कपल का केस संभाल रही बेंगलुरु सिटी पुलिस में सीनियस काउंसल बीएस सरस्वती बताती हैं, ‘दो साल बाद पहला बच्चा पैदा होने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी।
पत्नी की तरफ से काम से लौटने पर हर बार जूते, कपड़े, सेलफोन की सफाई के लिए मजबूर करने से पति परेशान हो गया।’
रिपोर्ट के अनुसार, कोविड के आने के बाद संध्या की ओसीडी और बिगड़ गई और उसने घर पर मौजूद हर चीज को साफ करना और सैनिटाइज करना शुरू कर दिया।
सरस्वती ने बताया, ‘लॉकडाउन के दौरान पति घर से ही काम कर रहा था और पत्नी ने उनका लैपटॉप और सेलफोन धो दिया।
अपनी शिकायत में पति ने बताया है कि वह दिन में 6 से ज्यादा बार नहाती है और नहाने के साबुन को साफ करने के लिए भी एक अलग से साबुन का इस्तेमाल करती है।’
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.