कैश-गहने लेकर दूल्हा फरार, शादी के लिए दुल्हन करती रही इंतजार : जानिए पूरा मामला

सांकेतिक तस्‍वीर


बिहार की राजधानी पटना से दहेज लोभियों की एक और करतूत सामने आयी है। शादी की तैयारी को लेकर पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे। कमरे में दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी।

परिवार वाले भी बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। लेकिन दूल्हे के परिवार वाले देर रात तक बारात लेकर पहुंचे ही नहीं।

मामले का खुलासा 15 दिनों के बाद हुआ, जब वधू पक्ष के लोग दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

प्राथमिकी में बताया गया है कि दुल्हन के परिवार वालों ने जब फोन लगाया, तो दूल्हा व उसके परिवार वाले दो लाख रुपए और कैश की डिमांड करने लगे और कहा कि तभी बारात आएगी।

यह सुन लड़की के परिवार वालों के होश उड़ गए। यह मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का है, जहां 13 दिसंबर को बारात आनी थी।

इस संबंध में गर्दनीबाग महिला थाने में लड़की के परिवार वालों ने लड़का व उसके परिजनों के खिलाफ आवेदन दिया है।

पीड़ित पक्ष ने आवेदन में लिखा है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के एक लड़के के साथ उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। 13 दिसंबर को बारात आनी थी, लेकिन दूल्हे का परिवार बारात लेकर नहीं पहुंचा।

पुलिस थाने में दिए गए आवेदन में आगे कहा गया है कि शादी से पहले ही गिफ्ट के रूप में कैश, गहने और सामान दिए गए थे। उसके बावजूद दो लाख रुपए की डिमांड की जा रही है।

पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि इस घटना से उनकी बेटी सदमे में चली गई है। साथ ही उनके परिवार की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है।

शादी की तैयारी में लाखों रुपए खर्च हो गए और सगे-संबंधी भी खुशी के मौके पर शामिल हुए थे। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 

अंडरवियर के कारण पकड़ा गया नाबालिग से रेप करने वाला रिश्‍तेदार, जानिए कैसे ढूंढ निकाला कुत्‍तों ने




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ