अंडरवियर के कारण पकड़ा गया नाबालिग से रेप करने वाला रिश्‍तेदार, जानिए कैसे ढूंढ निकाला कुत्‍तों ने




राजस्थान के बूंदी जिले के काला कुआं गांव के जंगल में नाबालिग का शव मिला है। पुलिस ने जांच के बाद बताया है कि नाबालिग के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर उसे जंगल में फेंक दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप और हत्या के आरोपी का नाम सुल्तान है और वह नाबालिग पीड़िता का मुंह बोला नाना है। सुल्तान पर आरोप है कि उसने अपने दो और सहयोगियों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। उसके सहयोगियों में एक दामाद भी हैं। 

पुलिस ने घटना स्थल का पूरी रात निरीक्षण कर कई सबूत जुटाए गए, सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को एक पुरुष का अंडरवियर मिला।


डॉग स्क्वॉड की मदद से अंडरवियर पहनने वाले व्यक्ति की पहचान सुल्तान के रूप में की गई। 

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी सुल्तान ने छोटूलाल भील और एक नाबालिग लड़के के साथ मिल कर शराब के नशे में उसके साथ गैंगरेप किया। 

गैंगरेप के बाद पीड़िता ने कहा कि वह अपने परिजनों को सारी बात बताएगी। जिसेक बाद तीनों आरोपियों ने मिल कर उसके सिर पर पत्थर से चोट मारी, फिर चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जंगल में फेंककर भाग गए।

ये भी पढ़ें 

युवक का मर्डर कर खा गया प्राइवेट पार्ट ! डेटिंग साइट से हुई थी दोस्‍ती




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ