देश में कोरोना के नए खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, कर्नाटक में मिले दो मरीज मिले


कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी पहुंच गया है। दो केस कर्नाटक में मिले हैं। हालांकि ये दोनों ही मामले एक दूसरे से जुड़े हुए नहीं हैं।

सूत्रों ने भी यह कहा है कि दोनों संक्रमितों में से एक को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं जबकि दूसरे ने फिलहाल वैक्सीन की एक ही खुराक ली है। 

संक्रमित पाए गए दोनों पुरुषों की उम्र 66 और 46 साल है. इसमें 66 वर्षीय संक्रमित दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है जिसने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी वहीं दूसरा संक्रमित एक स्वास्थ्य कर्मी है। 

दोनों का ही एक अस्पताल में 22 नंवबर को टेस्ट हुआ था जिसके बाद वह हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित पाए गए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार, इनमें एक की उम्र 46 और दूसरे की 66 साल है।

उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। अब तक ओमिक्रॉन के 29 देशों में 373 मरीज मिल चुके हैं।

देश में इस वक्त कोरोना के 99,763 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 9,765 नए मरीज मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ