पुलिस से झापड़ खाने खुद थाने पहुंच गए दो भाई : 'नमूनेपंती' का वीडियो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी


शातिर गुंडे-बदमाशों के साथ-साथ कई बार पुलिस को गज़ब के नमूनों का भी सामना करना पड़ जाता है. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाने पहुंचे दो भाइयों की नमूनेपंती लोगों को हंसाकर लोटपोट कर रही है.

वायरल हो रहे एक मिनट के वीडियो में दिखाई दे रहे दो भाई खुद ही पुलिस के पास मार खाने के लिए आए हैं.


दोनों  भाई बता रहे हैं कि हम दोनों खूब शराब पीते हैं और बहुत कोशिशों के बाद भी ये छूट नहीं रही है. इसलिए अब हम पुलिस के पास मदद के लिए आए हैं और चाहते हैं पुलिसवाले भईया हमें दो-दो झापड़ खींच कर लगाएं. 


इसके बाद शख्स कहता है- ‘दो-दो झापड़ नहीं चार-चार झापड़ जमाकर हमें मारे जाएं. इससे हम दोनों भाइयों का मुंह सूजकर बहुत मोटा हो जाए. 


एक भाई कहता है कि अगले दिन जब हम अपनी पत्नियों के पास जाएं तो उन्हें बताएं थाने से मुंह ऐसा करवाकर आए हैं.’ फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है बड़ा मजेदार है.


इस मजेदार वीडियो कुछ ही समय में हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इसे लाइक भी किया है. 


ये मजेदार वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए

https://bit.ly/32KgMgt


ये भी पढ़ें 

स्‍टूडेंट चला रहे थे सैक्‍स रैकेट, स्‍कूल यूनिफार्म में मिली लड़की : इस तरह खुली पोल




ऑनलाइन क्लास में टीचर को प्राइवेट पार्ट दिखाता था आर्मी अफसर का बेटा, पुलिस ने इस तरह धर-दबोचा




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ