ऑनलाइन कोडिंग क्लास के दौरान उसने महिला टीचर को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाले एक छात्र को मुंबई पुलिस नेराजस्थान से हिरासत में लिया है।
महज 15 साल के इस किशोर स्टूडेंट पर आरोप है कि ई-कोडिंग क्लास के दौरान उसने कई बार इस तरह की अश्लील हरकत की।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के साथ स्टूडेंट क्लास जॉइन करते हैं। आरोपी स्टूडेंट की हरकतों की वजह से टीचर ऑनलाइन क्लास बंद करने की सोचने लगी थीं।
टीचर ने मुंबई में साकीनाका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सर्विलांस से पता चला कि आरोपी स्टूडेंट राजस्थान में है। इसके बाद पिछले महीने पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया।
कई प्रयास के बावजूद स्टूडेंट पकड़ में नहीं आया था क्योंकि उसका लोकेशन बदल चुका था। पुलिस राजस्थान में ही थी और इस दौरान 30 मई को एक बार फिर उसने यही हरकत की।
इस बार उसका लोकेशन जैसलमेर में मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब लैपटॉप की जांच की तो पता चला कि उसने इस तरह की सेटिंग कर ली थी कि आईपी अड्रैस को ट्रैक ना किया जा सके।
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह स्टूडेंट एक सैन्य अधिकारी का बेटा है और कंप्यूटर की अच्छी जानकारी रखता है।
ऑनलाइन क्लास के दौरान वह कैमरे पर अपना चेहरा नहीं आने देता था, लेकिन टीचर ने उसके बैकग्राउंड का स्क्रीनशॉट ले लिया था। इस तस्वीर से जांच में मदद मिली।
यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.