मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला कुछ दिन पहले ही पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने गई थी लेकिन झगड़ा होने के बाद वह वापिस अपने पति के पास चली गई।
जब महिला अपनी बच्ची के साथ सब्जी खरीदने गई, तभी उसके प्रेमी ने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना नजदीक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खबर के मुताबिक, महिला आरटीओ रोड़ पर झोपड़पट्टी में रहकर मजदूरी करती थी, इसी दौरान महिला की सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती हुई। लगभग 1 महीने पहले वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास रहने लगी। जब उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो वह वापिस अपने पति के पास पहुंच गई।
जब बीती रात महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बाजार के लिए निकली तो प्रेमी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। महिला को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
इस मामले में भंवरकुआं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
यह भी पढें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.