कैमूर जिले के मोहनिया समेकित चेक पोस्ट पर शराब की जांच कर रही एंटी लीकर टीम को एक पिकअप के तहखाने से 2,550 बोतल कफ सिरप बरामद हुए।
यह कफ सिरप सिर्फ डॉक्टर के पुर्जे पर ही दिए जाते हैं। लेकिन पिकअप के चालक ने किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखाए।
उसके बाद एंटी लीकर टीम ने चालक और सह चालक को हिरासत में लेकर थाने को सुपुर्द कर दिया। जब्त सिरप के बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपए बताए जाते हैं।
मोहनिया पुलिस ने औषधि विभाग को बुलाकर कफ सिरप की जांच कराई।
उत्तर प्रदेश के रास्ते मोहनिया चेक पोस्ट से हो कर बिहार के दूसरे जिले में जा रहे एक पिकअप को रुकवा कर टास्क फोर्स ने जांच की तो पिकअप ऊपर से पूरी तरह से खाली दिखा।
लेकिन जब पिकअप को दोबारा जांच करने के लिए अधिकारी ऊपर चढ़े, तो बॉडी के तहखानेमें भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किए गए।
चालक से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो कई अहम जानकारी दी। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि प्रतिवेदन बनाकर सिरप को जांच के लिए लैब को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.