राजनीति की शह पर पुलिस की बर्बरता के नंगे नाच का यह मामला मिर्जापुर थाने से जुड़ा है। भाजपा सरकार के मंत्री के शागिर्द की शिकायत पर थाने में एक युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने का आरोप है।
आरोप है कि जब-जब मंत्री का फोन आता, पुलिस युवक के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर पीटती रही। मामले की एक और खास बात यह है कि मंत्री, थानेदार और विपक्षी पार्टी सब एक बिरादरी के हैं।
एसपी से मामले की शिकायत भी की गई है। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने मामले को सोशल साइट पर पोस्ट करने के बाद लालगंज थाना पटेहरा ब्लॉक के रामपुर अतरी गांव का यह मामला चर्चा में आया है।
28 दिसंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के आए योगेश तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में एसपी को भी पत्र भेजा गया है। योगेश का आरोप है कि गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया।
इसकी शिकायत उसने जिला प्रशासन से कर दी। खुन्नस में आकर दबंग उसकी जमीन से चकरोड निकालने लगे। जब योगेश ने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। पीड़ित ने 25 दिसम्बर को मामले की शिकायत थाने में की।
खुन्नस में आकर दबंग उसकी जमीन से चक रोड निकालने लगे। जब योगेश ने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा।
दूसरे दिन थाने जाते समय बाहर खड़े दूसरे पक्ष के कीब 6 लोगों ने बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उससे मारपीट करनेवालों को पकड़ने की जगह उसे ही बंद कर दिया।
योगेश का कहना है कि उसे थाने में बेरहमी से मारा-पीटा गया। पीड़ित का आरोप है कि ये सब भाजपा के राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के इशारे पर किया गया। पुलिस ने उसे 48 घंटे तक थाने में बंद रखा और उसका मेडिकल भी नहीं कराया। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
उधर मामले को लेकर भाजपा के राज्यमंत्री रामशंकर सिंह पटेल ने बताया, 'मामला काफी पुराना है। दोनों पक्षों का फोन आया था, मैंने किसी को फोन नहीं किया। जिसकी पिटाई हुई है, वह कांग्रेसी मानसिकता का है। दूसरा पक्ष सपा से है। दोनों पक्षों की उनके ससुराल के पास रिश्तेदारी है'।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.