गज़ब का वादा : BJP को एक करोड़ वोट दीजिए, हम आपको 50 रुपये में दिलाएंगे शराब !


आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एक ऐसा वादा किया है कि जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

उन्होंने प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी  को वोट देने की अपील तो की है, इसके साथ एक अजीब वादा भी कर दिया है।

दरअसल, मंगलवार को विजयवाड़ा में उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “भाजपा को एक करोड़ वोट दीजिए, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे।

वो यहीं नहीं रूके, इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे।”

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दामों पर बेच रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर शराब का सेवन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए भाजपा को वोट देने के लिए कहा। 

  • यह भी पढ़ें

'बाथरूम वीडियो' ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी : आप भी देखिए बोल्‍ड अंदाज़




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ