पतंग उड़ाते वक्त खुद उड़ गया यह शख्स, आफत में पड़ी जान : रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो !


श्रीलंका Sri Lanka के जाफना Jaffna से एक अजब वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पतंग उड़ाते-उड़ाते अचानक से आसमान में खुद ही उड़ने लगा Man fling with kite इसके बाद काफी देर तक वह डोर के सहारे हवा में ही झूलता रहा।

'श्रीलंका ट्वीट' के अकाउंट पर इस घटना का पूरा वीडियो शेयर किया गया है। जब यह घटना घटी उस समय वहां पतंगबाजी की प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

 एक शख्स अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ एक बड़ी सी पतंग की रस्सी को पकड़कर उछालने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक वह kite man हवा में 40 फीट ऊपर पहुंच गया।

वो पतंग इतनी भारी थी कि हवा के साथ वह शख्स को भी अपने साथ उड़ा ले गई। शख्स काफी देर तक हवा में ही लटका रहा। इसी बीच उसके साथी उसे रस्सी छोड़ने के लिए कहने लगे। ताकि वह और ऊपर ना चले जाए

 फिर जैसे ही पतंग थोड़ी नीचे आई, शख्स ने रस्सी छोड़ दी और जमीन पर आकर गिर गया।

इस हादसे में शख्स को काफी चोटें आई हैं, लेकिन गनीमत ये रही कि उसकी जान बच गई। फिलहाल उसे नजदीक के प्वाइंट पेड्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। और इस दौरान यहां बड़ी-बड़ी पतंगें उड़ाई जाती हैं।


  • ये भी पढ़ें

टैक्‍स को लेकर इस देश की संसद में चले भयंकर लात-घूंसे, देखिए वायरल वीडियो




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ